followers

सोमवार, 28 मार्च 2011

नेता का भाषण

पल -पल बसंत
पल- पल सावन
नेता का भाषण //

अगरबत्ती का धुआं
आश्वाशानो का कुआं
जनता को अर्पण
और कब समझेगा मियाँ जुम्मन
नेता का भाषण //

रहिये दूर-दूर
ये खट्टे अंगूर
हवा वोट की जब चलती
लग जाता इनका आसान
नेता का भाषण//

जितना बजाओगे ताली
उतना ही होगा
हाथ तुम्हारा खाली
भर जाएगा उनका घर-आँगन
नेता का भाषण //

15 टिप्‍पणियां:

  1. अच्छी पन्तिया और सच्ची भी .......

    जवाब देंहटाएं
  2. जितना बजाओगे ताली
    उतना ही होगा
    हाथ तुम्हारा खाली
    भर जाएगा उनका घर-आँगन
    नेता का भाषण //
    वाह... बिलकुल सच कहा है आपने..

    जवाब देंहटाएं
  3. अगरबत्ती का धुआं
    आश्वाशानो का कुआं
    जनता को अर्पण
    और कब समझेगा मियाँ जुम्मन
    नेता का भाषण //
    ........बिलकुल सच कहा है आपने..

    जवाब देंहटाएं
  4. मेरी लड़ाई Corruption के खिलाफ है आपके साथ के बिना अधूरी है आप सभी मेरे ब्लॉग को follow करके और follow कराके मेरी मिम्मत बढ़ाये, और मेरा साथ दे ..

    जवाब देंहटाएं
  5. सार्थक और भावप्रवण रचना। धन्यवाद|

    जवाब देंहटाएं
  6. Bahut sundar likhte hain aap. arthpurn kawitayen ... aapke blog par aana sarthak hua . follow karna shuru ........!

    जवाब देंहटाएं
  7. अच्छी खिचाई किये हैं नेताओं का |
    मजेदार कविता है |
    आभार के साथ आकाश कुमार

    जवाब देंहटाएं
  8. ...........और कब समझेगा मियाँ जुम्मन.......kaash har ek jumman samajh jaye!

    जवाब देंहटाएं
  9. बढ़िया रचना सच में खट्टे अंगूर ही है .............

    जवाब देंहटाएं

मेरे बारे में