(१)
मैं दुष्यंत तो नहीं , बनने की राह में हू
मैंने भी आपके थाल में कुछ परोसा है
अगर इसी तरह पढ़ते रहे मुझे, मेरे दोस्त
बन जाउगा एक दिन , मुझे पक्का भरोसा है ॥
(२)
इत्र भी इतनी खुशबू नहीं बिखेर सकता , जितनी आपकी सांसें ।
मयखाना भी मुझको नहीं पिला सकता इतना , जितनी आपकी आंखें ॥
(३)
फूलों में ऐसे रंग कहाँ , जैसे है आपके होठ
बड़ी मुश्किल से खोजा हू ,ये तो है पके अखरोठ ॥
(४)
फिसलती रही ऊँगलीया इसतरह ,तेरे मखमली गाल पर ।
फुदक रही गोरैया जैसे ,इस डाल से उस डाल पर ॥
(५)
क्या कमसिन बदन ,क्या कमसिन अदा ,और ये बहुरंगी चाल
जैसे कोई बच्चा घुटनों पर चल, पकड़ रहा रुमाल ॥
(६)
अगर डरना है तो खुदा से डर, लोग यूही डराया करते है ।
बालों को काला करने की ज़रूरत नहीं ,हम तेरे बुढ़ापे पे भी मरते है ॥
(७)
बादलों का रुख जान लेता हू , हवाओ को देखकर
मिजाज़ जान लेता हू आपका ,अदायों को देखकर ॥

