followers

बुधवार, 9 जून 2010

आदमी एक दो मुहां साँप है


आदमी....
कभी बाघ बन दहाड़ता है
कभी कुत्ता बन लड़ता है
कभी गिद्ध बन मांस ग्रहण करता है
तो कभी
गीदर बन भाग खड़ा होता है
कभी गिरगिट की तरह रंग बदलता है

आदमी.....
कभी धर्म के लिए स्वं मरता है
कभी दूसरों को मारता है / काटता है
कही मंदिर बनाता है
तो कही मस्जिद गिराता है

आदमी ......
कभी देश बाटता है
कभी जाती बाटता है
कभी भाषा बाटता है
तो कभी एकता का पाठ पढ़ाता है

आदमी ....
कभी कंजूस बन पैसे के लिए मरता है
कभी दानी बन पैसे लुटाता है
कभी स्नेह करता है
तो कभी नफरत की आग बरसाता है

आदमी ....
कभी नारी को पूजता है
कभी नारी को जलाता है
कभी अपने बच्चे की बलि देता है
तो कभी बीबीयो को बदलता है

आदमी .....
कभी चोर बनता है
कभी साधू बनता है
कभी देशभक्ति की चादर ओढ़ता है
तो कभी देशद्रोह की तलवार भांजता है

मैं
आदमी हो कर भी
आदमी को नहीं समझ सका ....

सच कहू ... दोस्त
आदमी एक दो मुहां साँप है

मंगलवार, 8 जून 2010

कितना बदले है हम ?

टेबल घडी की टनटनाहत से
नहीं उठता वह ।
डोन्ट ब्रेक माय हर्ट
मोबाइल के रिंग -टोन से
उसकी नींद टूटती है ....

उंघते हुए बाथ रूम की ओर
रुख किया उसने
पाश्चात्य शैली के टोइलेट पर बैठ कर
वह ब्रुश भी कर लेता है ॥

डेली सेव करना उसकी आदत में है
जबकि उसके माँ ने कहा था
मंगल और गुरुवार को सेव मत करना ....

कैसे न करे वह
कम्पनी का फरमान
ऊपर से गर्ल फ्रेंड की चाहत भी

जैसे -तैसे
ब्रेड पर लगाया क्रीम ...
गटागट किया ......
फिर एक गोली खाया
यह गोली दिनभर उसे
सरदर्द से दूर रखेगा ॥

अख़बार भी देखना
तो सिर्फ टेंडर की सूचना
फिर शुरू हो गया
मैनेज करने की तिकड़म की जद्दोजेहद .....

अरे ऑफिस क्या है ...
कभी ट्रेन तो कभी प्लेन

शाम को फ़ोन किया
सारी,...नहीं आ पाउगा
ओ के .....मैं भी नहीं आ पाऊँगी ..बाय
घर एक , मगर रास्ते अलग - अलग

चलते -चलते
लैप -टॉप पर ही चैत्तिंग
कुछ कम मोबाइल से
कम्पनी ने दिया है ....
साथ ही हितायत भी
नो स्विच ऑफ .......

शाम का खाना
किसी रेस्टोरेंट में
वियर की दो बोतल
गटक गया
शायद नींद आ सके ॥

फिर एक दिन
माँ के निधन की खबर मिली
ओल्ड -एज होम में रहती थी वह
पोता बोर्डिंग स्कूल में था
किराये की कोख का पोता
बहु ने गर्भवती होने से मना किया था .....

ऑफिस में फ़ोन किया
सर !..माँ मर गयी है
मुनिस्पैलिटी वाले को बुलाया है
डेड बॉडी उठते ही आ जाउगा
दाह-संस्कार के बिल का पेमेंट शाम को करुगा
आधे घंटे लेट होगी ॥

यह कह .....
उसने अपना मोबाइल बंद कर लिया
आधे घंटे के लिए
शायद ,...मृत -आत्मा को शांति आ जाय ॥

कितना बदले है हम ....
१०%, २० % या .........??/

अक्ल बड़ी या भैस

पुल नहीं , तो वोट नहीं
रोड नहीं ,तो वोट नहीं ॥
सुनकर वोटरों की ये चिल्लाहट
बढ़ी नेताजी की घबराहट ॥

उड़ चले वो
वोटरों के गाँव
पहले खेला जाती का दावँ

जब वोटर न हुए
टस से मस
तब उन्होनें सवाल दागा
कितने लोगों के पास है
ट्रक्टर / ट्रक और बस
वोटर थे सब चुप ॥
फिर बोले .....
तब रोड का क्या फायदा
ऊँची जाती वालो के पास है
ट्रक्टर , ट्रक और बस
उनके ट्रक का चक्का टूटने दो
थोडा उनको और गरीब होने दो
फिर नेता जी का जय -जय कार लगा ॥

पुल तो मैं
कब का बनबा देता ...
मगर होगा आपको हानी
रोज पुलिस आएगी
बढ़ जायेगी परेशानी
नहीं कर पाओगे
गांजे / भांग की खेती ॥
पुनः जय -जय कार

अब आप ही सोचिये
अक्ल बड़ी या भैस

शंकर जी धयान दीजिये

हे ! त्रिनेत्र धारी
पार्वती पति
नंदी के धारक
सापों के प्रेमी ....
और, हमेशा नशे में रहने वाले
मेरे शंकर !!!

मैं जानता हू
आपके नशे का कारण ॥
समुद्र - मंथन से
जो हलाहल निकला
उसका सेवन किया था न आपने ?
और नीलकंठ कहलाये

क्या एक बार पुनः
पृथिवी लोक आकर ....
वैमनस्य का विष नहीं पियेगे आप
यह विष
समुद्र -मंथन से नहीं
बल्कि लालच / क्रोध / इर्ष्या /द्वेष /अविश्वास का
मंथन कर निकला है हमलोगों ने ॥
इस विष से आपके कंठ
और नीले नहीं होंगे ॥

दूसरी प्रार्थना है ... प्रभु
जनसंख्या नियंत्रण के लिए कुछ करो
इस विषय पर कोई नेता नहीं बोलता
मुझे हल्का -हल्का याद है प्रभु
संजय गांधी ने .....
नियंत्रण हेतु जब्बरदस्ती नशबंदी
करवा दिया था कुछ लोगो का
बड़ा बवेला मचा था ....
अब तो कई नेताओ के ही
नौ - दस बच्चे है .....
एक बिहार के है , दुसरे आन्ध्रप्रदेश के थे ॥

मगर प्रभु ....
जनसंख्या नियंत्रण के लिए
ज़लज़ला / भूकंप /बाढ़ ...और दंगा
मत करवाइएगा ॥

एक और अनुरोध है ....
"गंगा एक्सन प्लान "..का क्या हुआ
मुझे पता नहीं ...

सुना है ... मेरी दादी कहती थी ...
आपने गंगा -मैया को
अपने जटा में लपेट लिया था ...
थोडा सा गंगा - जल में वृद्दि कर दो
बहुत फायदा होगा ....
टेहरी डैम से खूब बिजली बनेगा
उसके किनारे के मल-मूत्र साफ़ हो जायेगे
और सबसे अच्छी बात होगी ....
"सुल्तानगंज" में गंगा - जल में वृद्धि
ताकि भक्तगण "देवघर" में आपको स्नान करायेगे ॥

आप तो भ-भुत और राख लपेटते है .....
फिर भी अशुद्ध गंगा - जल से
आप भी स्नान करना नहीं चाहेगें

सोमवार, 7 जून 2010

मेरी उबड़ -खाबड़ गज़लें (भाग -२)


उन सभी दोस्तों को समर्पित ...जिन्होंने आज ..मेरी कविताओ पर लम्बी वहश की है ...आएये दोस्तों ..कुछ मूड फ्रेश कर लीजिये ॥

(८)

फूलों से लदी डाली , जैसे झुक गयी कचनार की
किस -किस को बताऊ , अपनी ब़ाते प्यार की ॥
(९)

हवाओ ने छुआ तुम्हें ,सिहरन मुझे होने लगी
फूल गुले चमन की सूखी, दर्द मुझे होने लगी ॥
(१०)





पूरा जाम नहीं ,अधरों पर लगा
शबनम का एक कतरा काफी है , मेरी मदहोशी के लिए ।
"आ ! मुझ पर बैठ , फूलों ने तितलियों से कहा
अब नहीं उड़ाउगा तुझे ,माफ़ कर मेरी गुस्ताखी के लिए ॥
(११)

पीकर हो गया मदमस्त इतना , तेरे उर का ये प्याला
लालटेन लाने गया था , जुगनू पकड़ कर ले आया

(१२)

बड़ा वबंडर मचा दिया आपने ,जरा सा उनकी जीभ क्या फिसली
जिस कैसेट का भाषण सुना आपने , वो चीज थी ही नकली ॥

मैं सरकार हू

मैं सरकार हू...
आपने ही तो चुना है मुझे
कैसे ??

१०० आदमी में से
५० आदमी वोट देने आये
चार पार्टिया मैदान में थी ॥
मेरी पार्टी को १३ वोट मिले
उसमे भी ७ मेरी पार्टी के जाति के
और ६ वोट
मेरी सहयोगी पार्टी के जाति के ॥
मैं विजयी हुआ

सरकार बना ली मैंने
वो भी जैसी - तैसी नहीं ....
लोकप्रिय सरकार
अब जो मर्जी करुगा ॥

ये कैसे होगा , नेताजी
भीड़ में से किसी ने टोका
आपको १०० में से १३ वोट ही आये न
लोकप्रिय सरकार तो तब बनती
जब आप १०० में ५१ वोट लाते ॥

"मैं क्या करू
आप सब पढ़े -लिखे लोग
वोट डालने आते ही नहीं "
आपलोग लिखते हो
टी वी / अखवार में ...
एक्सिट पोल दिखाते हो
प्रजातंत्र है भाई .....
लिखने से कुछ नहीं होगा
असली ताकत वोट गिराने में है ॥

नेता जी ने सफाई दी .....
अब सब चुप थे ....

मेरे विचार से नेताजी की कोई गलती नहीं
गलत है हमलोग ....
जो पढ़ कर भी
अपने अधिकारों को नहीं समझते ॥

रविवार, 6 जून 2010

खुल कर जातिवाद करो यार !!

(जातिगत जनगणना को लेकर लिए गए फैसले के ऊपर )

अरे यार !!
कान में मत फुस्फुसाओ
खुलकर जाती पूछो ।
सरकारी लाइसेन्स ही मिल गया ..
.संसद के अन्दर
नेताओ की मुहर लग गयी यार ...
जातिगत जनगणना को लेकर ॥

अब इंटरवेऊ में
नहीं पूछा जाएगा
आपके रिसर्च का ज्ञान
भोतिक और रसायन विज्ञानं ॥
आपसे पूछा जाएगा ....
आपके जातिगत पेशे
कैसे दुहते हो गाय
कैसे कराते हो पूजा
कैसे बनाते हो जूता ...
पुनः लौटो यार
मनुवाद की ओर ॥

ओ मेरे परम प्रिय
प्रातः स्मरणीय
सर एडविन लुटियन द्वारा डिजाईन किये गए
१४४ खम्भों के अन्दर बैठने वालो
कुछ तो बक्शो .....

जाती बनानी है तो बनाओ न
अमीरों /गरीबो की जाति
डाकटरो की जाति
इंजीनिअरो की जाति
स्वतंत्रता सेनानियो की जाति
कवियो की जाति
लेखको की जाति
और सुनो ....
एक बेरोजगारों की भी
जाति बना लो यार
ताकि ये एक अलग पार्टी बना सकें ॥

मेरे बारे में