followers
शनिवार, 21 जून 2014
बुधवार, 11 जून 2014
" अखबार "
सोचता हूँ
कब पढ़ पाउँगा .
अखबार ....
जिसमे न छपी हो ..
दुष्कर्म की कहानी ..
महगाई की मार..
हिन्दू-मुस्लिम के बीच मार-काट की ख़बरें
जेब-कटाई की ख़बरें//
जिसमे लिखा मिले..
सबको पीने का पानी मिल गया...
सबको रहने को घर हो गया
गंगा निर्मल हो गई ...
नेता जो बोलेंगे /वही करँगें
बूढ़े माँ बाप बेटे के घर में रहने लगे //
मुझे इंतज़ार है ...
एक ऐसे अखबार के छपने का
कब पढ़ पाउँगा .
अखबार ....
जिसमे न छपी हो ..
दुष्कर्म की कहानी ..
महगाई की मार..
हिन्दू-मुस्लिम के बीच मार-काट की ख़बरें
जेब-कटाई की ख़बरें//
जिसमे लिखा मिले..
सबको पीने का पानी मिल गया...
सबको रहने को घर हो गया
गंगा निर्मल हो गई ...
नेता जो बोलेंगे /वही करँगें
बूढ़े माँ बाप बेटे के घर में रहने लगे //
मुझे इंतज़ार है ...
एक ऐसे अखबार के छपने का
रविवार, 8 जून 2014
मन
मन
बुनता है जाल
रोकता है रास्ता
इंसान को फंस कर गिरता देख
हँसता है मन //
पता नहीं कब...
मन बना लेता है
घोटाले का प्लान
अपहरण की साजिश
और कर बैठता है
दुष्कर्म /बलात्कार और हत्या //
सच में ...
जलेबी की तरह है
मन की बनावट
बुनता है जाल
रोकता है रास्ता
इंसान को फंस कर गिरता देख
हँसता है मन //
पता नहीं कब...
मन बना लेता है
घोटाले का प्लान
अपहरण की साजिश
और कर बैठता है
दुष्कर्म /बलात्कार और हत्या //
सच में ...
जलेबी की तरह है
मन की बनावट
मंगलवार, 27 मई 2014
शुक्रवार, 23 मई 2014
कब आएगी खुशबू इन मकानों से
कोई खुशबु नहीं होती...
सीमेंट में
बालू में
बजरी में
और लोहे की सरियों में
मगर...
जब सब मिलते है तो
बनता है मकान //
सीमेंट में
बालू में
बजरी में
और लोहे की सरियों में
मगर...
जब सब मिलते है तो
बनता है मकान //
मकान....
भींगने से बचने के लिए नहीं है...
मकान....
तलाक के कागज पर दस्खत करने की जगह नहीं है
मकान ....
दुश्मन को परास्त करने का प्लान बनाने की जगह भी नहीं ..
मकान तो एक गर्भ है..
जहां ..
प्रेम और प्यार का बीज पनपता है ..//
और जब...
यह पनपता है..
तो आने लगती है खुशबु मकान से
गुरुवार, 8 मई 2014
शनिवार, 22 फ़रवरी 2014
कुत्ते घोसला नहीं बनाते !
कुत्ते घोसला नहीं बनाते !
बुझे राख की आग पर बैठ
गुजार लेते है अपना वक़्त
चुप रहते है
जब तक खिलाता है कोई
मख्खनदार बिस्कुट
खाने के लिए
पिने के लिए
और झगड़ पड़ते है
किसी कुतिया के लिए भीं
गौर फरमाएं ...
शायद की कोई
हिन्दू गली का कुत्ता
मुसलमान को देखकर ना भूके
या फिर मुस्लिम गली का कुत्ता
हिंदुओं को देखकर//
और सबसे बड़ी बात
सिर्फ सड़क छाप कुत्ते ही नहीं
पालतू कुत्ते भी काट लेते है
मालिक को
वैसे कुत्ते चुनिए
जो भौकने के अलावे
और भी कुछ जानता हो
और
न करता हो पेशाब इधर-उधर
अपनी टांगें उठाकर //
बुझे राख की आग पर बैठ
गुजार लेते है अपना वक़्त
चुप रहते है
जब तक खिलाता है कोई
मख्खनदार बिस्कुट
खाने के लिए
पिने के लिए
और झगड़ पड़ते है
किसी कुतिया के लिए भीं
गौर फरमाएं ...
शायद की कोई
हिन्दू गली का कुत्ता
मुसलमान को देखकर ना भूके
या फिर मुस्लिम गली का कुत्ता
हिंदुओं को देखकर//
और सबसे बड़ी बात
सिर्फ सड़क छाप कुत्ते ही नहीं
पालतू कुत्ते भी काट लेते है
मालिक को
वैसे कुत्ते चुनिए
जो भौकने के अलावे
और भी कुछ जानता हो
और
न करता हो पेशाब इधर-उधर
अपनी टांगें उठाकर //
सदस्यता लें
संदेश (Atom)



