followers

शुक्रवार, 26 नवंबर 2010

चार रोटियाँ

( समाप्त हुए चुनाब में बिहार के लोगो ने जाति से हटकर वोट दिया । प्रस्तुत है एक आम बिहारी की मनोभावना )

अब शान से कहूंगा
मैं बिहारी हूँ
मरोड़ दी है गर्दन मैंने
जाति नाम के दैत्य की ॥
मैं .....
उन मेहनतकशो की संतान हूँ
जिनके बल पर चमका है
मारीशस /फिजी और सूरीनाम ॥

पहले मै लगाता था तेल
अपनी मुछों पर
साथ ही अपनी लाठी पर भी
मगर ...
अब आने लगी है खुशबु
विक्रमशिला और नालंदा के
खंडहरों से ॥

अब नहीं जाउंगा मुंबई
राज ठाकरे की गालियाँ सुनने
नहीं जाउंगा
पंजाब और हरयाणा
सरदार के खेतों में काम करने ॥

अब नहीं डरुंगा
गंगा /गंडक के दियारे में बोई
अपनी फसल काटने में
क्योकि मैं जानता हूँ
अब मिलेगा
हर हाथ को काम
और हर खेत को पानी
तो सबके थाली में होगी
चार रोटियाँ ॥

23 टिप्‍पणियां:

  1. सुन्दर रचना!
    विकास की जीत हुई है!

    जवाब देंहटाएं
  2. बबन जी...........बहुत अच्छी रचना...और ....आशा करता हूँ कि....
    //अब मिलेगा
    हर हाथ को काम
    और हर खेत को पानी
    तो सबके थाली में होगी
    चार रोटियाँ ॥//...

    ईश्वर यह प्रार्थना सुने और ........यह आशा पूरी हो........और आगे सबको काम और रोटी मिलती रहे........

    जवाब देंहटाएं
  3. सुन्दर सर जी, बिहार के हर जनता की आवाज को बुलंद किया है आपने |नमस्कार|

    जवाब देंहटाएं
  4. हमारे बिहार और हर एक बिहार वासियों को गर्वान्वित करने वालि बहुत ही सुन्र रचना ! अपनी कविता के माध्यम से जिस तरह से आपने आम जनता की भावना को प्रदर्शित किया है सचमुच हर एक बिहार वासी इसी आशा और उम्मीद से वो नितिश जी के तरफ देख रहे हैं ! उम्मीद की जानि चाहिए कि नितिश जी उस स्वअभिमान को जीवन्त कर पाएंगें जिसकि कुछ झलक उन्होंने अपने पिछले कार्यकाल मे दिखाया भी है !

    जवाब देंहटाएं
  5. bahoot sundar ...bahoot sundar tulna aapne kiya hai ..aasha hai aisa hi hoga akhir Bihar ki janta ne vikas,sushasan ko jo chuna hai.....

    जवाब देंहटाएं
  6. Baban ji hardik badhai, sachmuch bihar chunav ek nai aasha aur ummid ki kiran lekar aaye hai, sabhi ko roti aur rozgar mile hamari bhi yahi prathna hai.............

    जवाब देंहटाएं
  7. बहुत सुंदर! वापसी पर बधाई स्वीकार कीजिये!

    जवाब देंहटाएं
  8. बहुत सुन्दर सृजन ! काश बिहार की नयी सरकार इन उम्मीदों पर खरा उतरे !!

    जवाब देंहटाएं
  9. बबन जी ...जी सम्प्रदियता की आग ...जो कभी थी नहीं ...उसका डर दिखा दिखा कर .....लोगों को छाला है इस ५० साल में ...ये सब अब सब को महंगा पड़ने वाला है ...ये अब भी ये लोग समझ जाये तो ठीक वरना ....घर में है बेठना पड़ेगा ...कोई पूछने वाला नहीं है .......लोग अब समझ गए है ही इस धर्म्निर्पेक्स्ता के नाम से कितना छला है पुरे देश को ....और जिनके बचाव में हमेंशा थी उसका जब सब कुछ लुट गया तब आंसू पहुँच ने चले जाते है ........ये ...सत्ता का खेल है इस में उल्टा पुलट होता है .......पर लोगों ने एक जुट होकर वोट दिया इस इसकी मिसाल कम ही देखि है इस बिहार में ...और शायद ये पहला चुनाव है जब बिहार में कोई मरा नहीं कोई गोला बारूद नहीं आया !!!!!!!!!इसी लिए जीत के हकदार भी लोग के साथ नितीश जी भी .....जनता को चैन चाहिए ..ये बाकि सब बाद में ...इसी कारन गुजरात में ३ री बार मोदी है.....!!!!!!!!

    जवाब देंहटाएं
  10. ji karta ki jor se chichiyain"bihar jindabad "jab jab bihar me jara si halchal hamre hit me hoti he to man ka panchi bihar ki taraf dorne ko karta he . parantu samay ki aakashwani se aawaj aati he abhi thoda aur intjaar karo,abi tumhe haryana ki roti khani he ,faridabad ka pani peena he.
    ye sochkar hans vapas aa jata he .
    sach to ye he ki chare ghotale se lekar aaj tak ki rajneeti ne bihar k yuvaoon k pag apni dharti se nikal kar dusri dharti par jama diye he jo ki din partidin gahre hote ja re he aur ise vapas bihar me lane k liye nitish sarkar ko kafi mehnat karni hogi.

    जवाब देंहटाएं
  11. shukriya ajay pandey sahab ....a day will come..when u will return to ur motherland

    जवाब देंहटाएं
  12. bihari rupi tilak bharat ma k mastak par hi shobha
    deta he parantu kuch siyasi logo ne is tilak ko bharat mata k vibhinn ango par laga diya . ab tilak(bihari) to tilak he vo to har jagah chamkega aur wo chamak bhi raha he parantu ise lagane wale ki galti he ki usne ise bharat mata k mastak(bihar) se hataya kyo?ab ye tilak din partidin gadha hota ja ra he aur mastak suna suna .

    जवाब देंहटाएं
  13. आशा का उजास समेटे, खूबसूरत अभिव्यक्ति. आभार.
    सादर
    डोरोथी.

    जवाब देंहटाएं
  14. very true Babbanji.....liked it a lot....nicely picturised....keep it up....

    जवाब देंहटाएं
  15. बबनजी,

    दोस्त, माफ़ करना | मगर मैं हाँ में हाँ नहीं करूंगा | आपकी अन्य कवितायें पढी है मैंने | यह कविता के बदले मन की गहराई में छीपी एक बदले की आग का ये शब्द स्वरूप है | आपके यह शब्द - " अब शान से कहूंगा
    मैं बिहारी हूँ
    मरोड़ दी है गर्दन मैंने
    जाति नाम के दैत्य की ॥
    मैं ....." - झूठे नहीं, मानता हूँ | मगर आप एक कवि-सर्जक हैं | सर्जक किसी के दबाव में भी नहीं आता | मगर अभिव्यक्ति का अलग तरीका होता है | ये तो राज ठाकरे से विचारों की भी लड़ाई हुई | कोइ व्यक्ति बुरा नहीं होता, उनके विचार बुरे होते हैं | वह मुम्बई में और आप बिहार में इसी तरह बैठ जायेंगे तो क्या?

    आपने इतना कहा तो कुछ इस तरह ही कह देतें - "अब शान से कहूंगा की मैं हिन्दुस्तानी हूँ, देखूं ज़रा कौन रोकता है मुझे मुम्बई की सडकों पर... !"

    जवाब देंहटाएं
  16. ...मेहनतकश, जुझारू और परिश्रम की रोटी कमाने वाले बिहारी मजदूरों और किसानों को मेरा शत-शत नमन"...
    ...वन्देमातरम...

    जवाब देंहटाएं
  17. बबन भाई ,आपने अपनेभाई बंधू लोगों के मन के भावों को शब्दों का रूप देकर उनका उत्साह वर्धन किया है .....सुन्दर अभिव्यक्ति ......

    जवाब देंहटाएं
  18. Bhai saheb Bihar ne vikas ke nam par Govt. lakar jatiwadiyo ko jo karara jabab diya hai wah vandniya hai...Aati Sunder ..Bhavnatmak prastuty.
    Dhananajay Mishra

    जवाब देंहटाएं
  19. satya ke kareeb rachna. par jati ko todne ka kaam Nitish ji ne bhi kiya hai jaise ati pichhdi jati banakar.
    He is good politician and engineer also. He broke the vote bank of Lalu Ji & Paswan ji. Congress lost his image in 15 years with Lalu ji. So, all factors like Caste vote, educated person vote, who likes Pease and development, and no other better option except Nitish Kumar in Bihar is available, are jointly give full majority.
    Overall this is good option for betterment of Bihar and Bihari.

    जवाब देंहटाएं

मेरे बारे में