followers

मंगलवार, 14 दिसंबर 2010

भारत बदल गया है


सब कुछ पलट गया है
भारत बदल गया है //

घर- घर में है मुमताज
मगर महल ताज नहीं है
घर -घर में है वीणा
मगर साज नहीं है //

घर -घर से उठती है
रोज तलाक़ की चीखें
देवियों के देश में
देवियों पर रोज उठती बाहें //

भगवत- भजन और कीर्तन की
खुल रही है धोती
जनता खोज रही दाना -दाना
नेता चुग रहे मोती//

26 टिप्‍पणियां:

  1. बबन जी, बदले हुए ..........या बदलते हुए भारत का बहुत सटीक चित्रण किया है आपने!!!!

    जवाब देंहटाएं
  2. इसलिए तो बंधू
    भारत बदल गया है..
    जो मिला हमें विरासत में
    वो लगता है ओल्ड फैशन
    करते है हम गली मोहल्ले
    बिग बोस और राखी सावंत के किस्से

    जवाब देंहटाएं
  3. Baban ji sahi kaha aapne aaj aisa hi samay aa gaya hai ki hans dhana dunka chug rahe hai, aur kawo ke muh me moti hai..............

    जवाब देंहटाएं
  4. वाह क्या बात कहि है भाई साहब..भगवत- भजन और कीर्तन की खुल रही है धोती, जनता खोज रही दाना -दाना नेता चुग रहे है मोती !

    जवाब देंहटाएं
  5. बदलते हुए भारत का बहुत सटीक चित्रण!!!

    जवाब देंहटाएं
  6. सुंदर प्रस्तुति। गोपी का गाना याद आ गया - हे रामचन्द कह गए सिया से ऐसा कलयुग आएगा, हंस चुनेगा दाना-दुनका कौआ मोती खाएगा।

    जवाब देंहटाएं
  7. Sir ji, bahut acha...
    asal mein bharat desh apne mulay khota jaa raha hai...
    purani sanskriti ka patan ho raha hai
    aur pachimi sabhyata ne sub ko jakad liya hai

    जवाब देंहटाएं
  8. Sachmuch Bharat badal gaya hai, kaise! Ashleel vastra dharan kiye hue yuva varg, bhajno ki jagah disco aur pop sangeet, har ghar se uthti talak ki pukar, sadkon par badhta apradhikaran, ek ek khulte ghotalon ke pitare aaj ke Bharat ka yatharth chitran karta hai! Baban ji aapne bada hi sajeev chitran kiya hai aaj ke Bharat ka!

    जवाब देंहटाएं
  9. बहुत सही कहा आपने...

    भारत सचमुच बहुत बदल गया है...

    प्रासंगिक प्रभावशाली रचना...

    जवाब देंहटाएं
  10. बहुत ही बढ़िया रचना बबन जी......नेता चुग रहे मोती ज़ाण्टा टाऱाश रही दाने दाने को, बस इंतजार है उस दिन का जब उगता सूरज कहेगा बस अब तो कुछ नही बचा जलाने को....

    जवाब देंहटाएं
  11. बहुत अच्छा लिखा है बबन भाई. आप की लेखनी समाज को दिशा देती है.

    जवाब देंहटाएं
  12. कम शब्दों में विस्तृत वर्णन, सुन्दर रचना, साधुवाद.

    जवाब देंहटाएं
  13. घर घर में है वीणा मगर साज नहीं है।

    सुन्दर अभिव्यक्ति। बधाई

    जवाब देंहटाएं
  14. Sunder, ati sunder! Aap likhen aur dil ko n chhuyen ho hi nahin sakta

    जवाब देंहटाएं
  15. बहुत सही कहा आपने...

    भारत सचमुच बहुत बदल गया है...बहुत अच्छा लिखा है बबन भाई.

    Dhananajay Mishra

    जवाब देंहटाएं
  16. बबन जी.....बहुत बढ़िया रचना आपकी.........पढकर 'गोपी' फिल्म का गाना याद आ गया.......
    राम चन्द्र कह गए सिया से
    ऐसा कलयुग आएगा
    हंस चुगेगा दाना तिनका
    कौया मोती खायेगा..........
    और वही समय आ गया है अब..........

    जवाब देंहटाएं
  17. सुंदर रचना के लिए साधुवाद! मेरे ब्लॉग पर आपका स्वागत है!

    जवाब देंहटाएं
  18. बबन जी, आपका प्रहार भारत जैसे नैतिक देश के नागरिकों पर एकदम सही है... समृधि का झूठा जाल फैलाकर हम नैतिक रूप से कंगाल हो चुके हैं. ऋषि, मुनिओं के इस देश में साधू, महात्माओं के घृणित इक्षाओं को हम सब ने देखा है, विद्यालयों जैसे पवित्र मंदिर में जहाँ एक स्वस्थ्य, स्वाबलंबन की शिक्षा के बजाय अब नौनिहालों का शोषण किया जा रहा है, और उन नौनिहालों के अभिवावक भी शोषित होते जा रहे हैं.... हम सब ने नेताओं के उदासीन, हास्यपूर्ण, नफरत पर आधारित, और अमानवीय नेतृत्व भी देखा है और देख रहें है. रिश्ते को भी तर-तर होते देखा है पति-पत्नी, भाई-बहन, गुरु-शिष्य-शिष्या, आदि सभी अपने अपने स्वार्थ के लिए किसी हद तक अपने नैतिकता को पतित कर सकते हैं: राजेश गुलाटी इस का एक ज्वलंत उदाहरण है..... दरअसल लोगों में 'नैतिक मूल्य' का कोई स्थान रहा ही नहीं है बस पैसा, पद, और झूठा सम्मान के लिए वो कुछ भी कर सकते हैं....यही नैतिक हास हमारे इस महान देश को इस 'बदलाव' का कारण है.....
    सादर!
    '

    जवाब देंहटाएं
  19. सबी कुछ तो कह दिया आपके शब्दों ने!
    --
    वाकई भारत बदल गया है!

    जवाब देंहटाएं
  20. बहुत सही आज के बदले भारत की तस्वीर दिखाई..वास्तव में भारत बदल गया है..

    जवाब देंहटाएं

मेरे बारे में