followers

शनिवार, 5 फ़रवरी 2011

लड़की उवाच


लड़की उबाच .....
प्रिय ! तुम व्यर्थ में चिंतित हो
क्या कर लेंगीं
सूर्य की पराबैगनी किरणें
मेरे गोरे वदन को
क्रीम और लोशन किसलिए है //

बहुत दिनों तक
नारी सावत्री बनी रही
कपड़ों से ढंकी रही
विटामिन डी की कमी से
हड्डियां कमजोर हो गयी //

अब नया ज़माना आया है
रोम-रोम में
वासंती वयार बहने दो
भागमभाग में थोडा सा ही सही
काम का खुमार तो जागने दो //

अब खुले वदन पर
बेख़ौफ़ पड़ती है सूर्य किरणे
मुझे मिलती है विटामिन डी
और कवियों को मिलती है
सौन्दर्य की लड़ी //

37 टिप्‍पणियां:

  1. नवयुग का नया गीत!

    जवाब देंहटाएं
  2. कुछ तो स्वास्थ्यवर्धक सोच पैदा हुई... आपने बबन जी एक अच्छा नुस्खा दिया है.. विटामिन डी की खातिर अब कंही ये नज़ारा आम ना हो जाये..

    जवाब देंहटाएं
  3. मजा आ गया...!
    अति सुंदर रचना...!!

    जवाब देंहटाएं
  4. "ला-जवाब" जबर्दस्त!!
    शब्दों को चुन-चुन कर तराशा है आपने ...प्रशंसनीय रचना।

    जवाब देंहटाएं
  5. " ये खुली-खुली सी जुल्फें,ये उड़े-उड़े से गेसू,
    तेरी सुबहा कह रही है तेरे रात का फ़साना "
    भाई बब्बन जी,विटामिन "D"तो फ़क़त बहाना?
    सुन्दर वर्णन के लिए शुक्रिया,<>शुभकामना.

    जवाब देंहटाएं
  6. इस टिप्पणी को लेखक द्वारा हटा दिया गया है.

    जवाब देंहटाएं
  7. अब खुले वदन पर
    बेख़ौफ़ पड़ती है सूर्य किरणे
    मुझे मिलती है विटामिन डी
    और कवियों को मिलती है
    सौन्दर्य की लड़ी // Yekdum durust, baban ji [BK Amatya]

    जवाब देंहटाएं
  8. कवि तो हर युग में खुराक पाते रहे हैं, पर आज की नारियों की हड्डियां ज़रूर मज़बूत हुई हैं, और वो समाज के शोषण के विर्रुद्ध उठकर खड़ी हो रहीं हैं।

    जवाब देंहटाएं
  9. बबन जी ..........बहुत खूब...........अंग प्रदर्शन करने और देखने के लिए लोगो को एक बहाना दे दिया.............वाह.........

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. सच कहा नरेश जी .... चित्र के बहाने खूब टिप्पणियाँ भी .....सेक्सी विषय जो ठहरा सबका मनचाहा ...

      हटाएं
  10. Baban jee maan gaye kya chun ke vishay talasha hai aapnein... Waah... :))

    जवाब देंहटाएं
  11. उत्तर
    1. आपको विटामिन डी की नहीं ई की आवश्यकता है....

      हटाएं
  12. bahut sunder shabdo ka istemaal badi khoobsurti se kiya hai....bhai

    जवाब देंहटाएं
  13. आज के सामाजिक परिद्रिस्य पर सटीक टिपण्णी ....

    जवाब देंहटाएं
  14. वाह ... बहुत सुन्दर मन को भावुक कर दिया आभार / शुभ कामनाएं

    जवाब देंहटाएं
  15. रोचक, अलग तरह की अभिव्‍यक्ति.

    जवाब देंहटाएं
  16. हाँ नैन सुख के साथ लव हारमोन भी मिलता है प्राण प्रिय

    जवाब देंहटाएं
  17. वाह....बहुत गंभीर कटाक्ष....बड़े प्यारे ढंग से....!!

    जवाब देंहटाएं
  18. पश्चिम् परस्तों को एक नया बहाना थमा दिया आपने .... अब जाने कहाँ - कहाँ से विटामिन 'डी' तापने की वकालत होगी ...
    'वेहतरीन रचना ,

    जवाब देंहटाएं
  19. अधिक विटामिन डी भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है :)

    जवाब देंहटाएं

मेरे बारे में