followers

रविवार, 29 जनवरी 2012

जवान किसे कहते हैं ?


एक अंतर मुझे समझ में नहीं आ रहा था
वह था ...
बच्चे और जवान में क्या फर्क है ?
जवान ... मतलब
चौड़ी छाती /मुछे /शादी शुदा
बच्चा ...
बिना मुछ का /स्कुल जाने वाला /
मेरी माने तो ...
बच्चा ..मतलब
आगे क्या होगा ... नहीं सोचने वाला
मेरे यह करने से
उसे तकलीफ होगी
मेरे वह करने से
यह होगा .....
जब यह सोच आदमी में आ जाए ...
वह जवान हो जाता है /

गुरुवार, 12 जनवरी 2012

आओ न, बातें करते हैं


नरम बातें
तो कभी गर्म बातें
हसीन बातें
तो कभी गमगीन बातें
कभी बे-सिर पैर की बातें कर
झगडा मोल लेते हैं लोग //

चुप क्यों बैठे हो यार !
अब झगडा किसी से भी हुआ हो ....
पत्नी से /प्रेमिका से /बॉस से ही
आओ बातें करते हैं
क्योकि .....
बातों से ही बात बनती हैं

मंगलवार, 3 जनवरी 2012

अपनापन


तुमको मचलते हुए क्या देखा
मैंने एक इन्द्रधनुषी तितली देख ली //

तुमको हस्ते हुए क्या सुना
मैंने बर्फ के ढके पत्तों से
गुजरते हवा का संगीत सुन लिया //

तुम्हारे अधरों को क्या चूमा
मधु से भरे दो छत्ते मिल गए //

तुम्हारे कपोलों पर
पसीने की कुछ बूंदें थी
मुझे लगा .....
कमल के पत्तों पर
ओस की कुछ बूंदें फिसलने से रह गई //

गुरुवार, 1 दिसंबर 2011

प्रेम-याचना


जयेष्ट की गर्मी
और आग के दहकते शोलों को
महसूस किया है मैंने //

अब मैं ...
तुम्हारे दहकते सुर्ख अधरों
निस्वच्छ श्वासों
उन्नत,सुकोमल,मस्त उरोजों
और तुम्हारे तपतपाते तन की गर्मी में
झुलसना चाहता हूँ //

मुझे पता है ....
ऐसा करने से मेरे संताप
छू-मंतर हो जायेंगें
क्या ऐसा होगा प्रिय !!

मंगलवार, 29 नवंबर 2011

तुमसे है दुनियाँ


खुशियों की बौछार तुम्हीं हो
उदासी की तलवार तुम्हीं हो
तुम्हीं हो मेरी गंगा -यमुना
हर मौसम का प्यार तुम्ही हो //

तुम प्रकृति के दिलकश नजारे
तुम नभ के हो चाँद-सितारे
तुम्हीं हो मेरी फूल और खुशबू
मुदित मन का आधार तुम्हीं हो //

शनिवार, 26 नवंबर 2011

मुझे काली बीबी नहीं चाहिए


पंडित ने कहा
आप पर शनि की साढ़े सती है
काले घोड़े की नाल की अंगूठी पहने
वास्तु दोष है
काला कुत्ता घर में रखे
काली गाय को रोटी खिलाएं //

साधक ने कहा
मुझे तंत्र-मन्त्र करना है
काली बिल्ली चाहिए //

"माँ काली " भी तो काली ही हैं
और शंकर जी और कृष्ण जी भी
पर मैं ....
काली बीबी क्यों लाऊ //

शुक्रवार, 18 नवंबर 2011

आप बताएं मेरी जाति


मेरी सुबह की शुरुआत
टॉयलेट सफाई से शुरू होती है
मैं डोम बन जाता हूँ
दाढ़ी बनाते समय
मैं नाई बन जाता हूँ //

नहाने से पहले
अपने कपडे धोता हूँ
मैं धोबी बन जाता हूँ //

अपने गाँव में खेती करता हूँ
मैं भूमिहार बन जाता हूँ
अन्याय के विरुद्ध लड़ता हूँ
मैं क्षत्रिय बन जाता हूँ //
जब अपनी थाली धोता हूँ
शुद्र बन जाता हूँ //

मेरे पिता जी ने मुझसे कहा था
तुम ब्रह्माण हो
अब आप ही बताएं
मेरी जाति क्या है ?

मेरे बारे में