followers

गुरुवार, 17 जून 2010

रिश्तों की नई परिभाषा ( आज के सन्दर्भ मे )


(१)
शादी ....
समझौते की गाडी मे
स्नेह की सीट पर बैठकर
अंतिम स्टेशन तक
पहुचने की चाह रखने वाले
दो सहयात्री ॥

(२)
गर्लफ्रेंड -बॉय फ्रेंड का प्यार .....
कसमों - वादों की सिलवट पर
लुका -छिपी की नमक के साथ
पिसी गई
मुस्कराहट की चटनी ॥

(३)
पत्नी का प्यार ........
उबड़ -खाबड़ रास्तो पर
रातों को उगने वाला
गंध -विहीन
कैक्टस के फूल
सूघने जैसा ॥

(४)
शाली (पत्नी की छोटी बहन ) का प्यार.....
रूपये की भट्टी पर
सेंकी गयी रोटी का
फूलों की शहद के साथ
खाने का मजा ॥

(५)
माँ का प्यार .....
अस्थियों के हवन मे
वात्सल्य की घी डालकर
तैयार की गई
काजल ॥

(६)
पिता का प्यार ......
स्नेह की मिटटी
लाड -प्यार की हवा
और
पसीने की जल से सिंचित
मह्क्नेवाला फूल ॥

(७)
भाभी का प्यार ......
ममता की चीनी
और
डाट-फटकार की दूध
से बनी
चाय की चुस्की ॥

(८)
बहन का प्यार .......
लाड़-प्यार
और
दुलार के धागों से बनी
एक न टूटने वाली रस्सी ॥

13 टिप्‍पणियां:

  1. वाह क्या परिभाषाएं दी हैं आपने.
    बहुत बढ़िया है. पर एक बात समझ नहीं आई बबन जी
    पत्नी का प्यार ........
    उबड़ -खाबड़ रास्तो पर
    रातों को उगने वाला
    गंध -विहीन
    कैक्टस के फूल
    सूघने जैसा ॥

    ऐसा क्यों????

    जवाब देंहटाएं
  2. शशि भूषण जी ..@ गौर से सोचिये ...कुछ दिनों बाद आपको पता चलेगा

    जवाब देंहटाएं
  3. Dhanyabaad ke patra hai Shree Baban bhai Ji. Bahut hi achi paribhasha diya hai aapne..

    जवाब देंहटाएं
  4. शुक्रिया शैलेश्वर पाण्डेय जी

    जवाब देंहटाएं
  5. waha baban bhai sach main bahut sahi kikha aapne....badhaii aapko....Jai ho aapki

    जवाब देंहटाएं
  6. Baban ji Patni ka pyar ubad khabad raston per ugne wale cactus jaisa nhi hota, balki Patni vo hoti hai jo hamesha her dukh or sukh me aapke sath muskurate hue kadhi rahti hai, uske pyar ki khushboo se ghar aangan mahak uthta hai....:)

    जवाब देंहटाएं
  7. paribhashayen achchhi hain aur niji hain.
    rishto ke mayne to aishe hi hote hain...........
    shukriya

    जवाब देंहटाएं
  8. kanu भाई ...अगर ऐसा है तो रोज तलाक क्यों हो रहे है

    जवाब देंहटाएं
  9. definitions are relative and everchangeable!
    paribhasaon ko gadhta hua drishtikon sarahniya...
    shubhkamnayein!

    जवाब देंहटाएं
  10. पिता का प्यार ......
    स्नेह की मिटटी
    लाड -प्यार की हवा
    और
    पसीने की जल से सिंचित
    मह्क्नेवाला फूल ॥.......................बबन भाई सबसे सुन्दर आप की अभीव्यक्ति!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!! Nirmal Paneri

    जवाब देंहटाएं

मेरे बारे में